ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में कार की चपेट में आई बाइक, एक बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल ....

- बाइक सवार AC टेक्नीशियन, ग्राहक के घर से काम कर लौट रहे थे   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के सर्कुलर रोड पर जालंधर बाईपास के नजदीक एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मारने की खबर है।  जिससे एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया है। 

सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचाराधीन सतनाम सिंह पुत्र शिंदरपाल सिंह वासी मंड ने बताया कि वह AC टेक्नीशियन का काम करता है और अपने साथी कुलवंत सिंह वासी मंड के साथ एक ग्राहक के घर AC ठीक करने जालंधर जा रहा थे। तभी रात करीब 11 बजे सर्कुलर रोड पर जालंधर बाईपास के पास उसे एक कार ने टक्कर मार दी और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया। 

जहां ड्यूटी डॉक्टर जशन ने कुलवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि सतनाम सिंह का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे PCR के एएसआई सतनाम सिंह व हरमेश लाल ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। तथा घटना के संबंध में सिटी थाना पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

No comments