ब्रेकिंग न्यूज़

NDRF टीम द्वारा ब्यास दरिया किनारे मॉक ड्रिल ---

- प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के तरीके दिखाए 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF ) द्वारा आज प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन ब्यास दरिया के किनारे गांव बाघूवाल में किया गया। इस ड्रिल का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने और राहत कार्यों को बेहतर ढंग से करने के लिए प्रशिक्षण देना था।

NDRF के विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में सरकारी विभागों द्वारा तुरंत उठाए जाने वाले कदमों के बारे में अवगत करवाया गया। 

विशेषज्ञों ने जानकारी देते हुए बताया कि राहत कार्यों में प्रयुक्त होने वाली मशीनरी और तकनीकी उपकरणों के इस्तेमाल की विधि के बारे में भी अधिकारियों/कर्मचारियों को अवगत करवाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान शरारती तत्वों द्वारा फैलाई जाने वाली अफवाहों से कैसे बचा जाए, इस विषय में भी प्रशिक्षण दिया गया।  

इसके अतिरिक्त प्राकृतिक आपदा के समय कंट्रोल रूम स्थापित करने, विभागों के आपसी समन्वय और आम जनता की राहत कार्यों में भागीदारी के बारे में भी NDRF द्वारा प्रस्तुति दी गई।  

No comments