कपूरथला के एक घर से कामवाली ने उड़ाए लाखों के गहने, FIR दर्ज ....
- दो माह पहले रखा था काम पर, मौका देख गहने किये चोरी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के सेंट्रल टाउन क्षेत्र में एक घर से कामवाली महिला पर लाखों रुपए के गहने चोरी करने के आरोप है। घर में मालिक की शिकायत के बाद सिटी थाना पुलिस ने आरोपी कामवाली महिला के खिलाफ FIR दर्ज का मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI हरजीत सिंह ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता सुरिंदर कुमार पुत्र बरीत चंद वासी सेंट्रल टाउन ने पुलिस को बताया कि उनके घर में एक नौकरानी समिता वासी दीपनगर को दो माह पहले का काम करने के लिए रखा था। 4 मार्च को उन्होंने अपनी पत्नी से कहा कि घर में रखे गहने बैंक के लॉकर में रखवा दो। उस दिन उनकी पत्नी को बैंक जाने का टाइम नहीं लगा। अगले दिन देखा तो घर की अलमारी में पड़े लगभग 8-10 तोले सोने के गहने गायब थे। पीड़ित सुरिंदर कुमार ने यह भी बताया कि उस दिन घर में भी बाहर से नहीं आया। उन्हें पूरा यकीन है कि गहने समिता ने ही चुराए है।
उन्होंने 13 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके पुलिस ने प्राथमिक तफ्तीश के एक महीने बाद आरोपी महिला समिता के खिलाफ थाना सिटी में FIR दर्ज कर ली है। हालांकि अभी तक आरोपी कामवाली महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

.jpeg)















No comments