ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में काउंटर इंटेलीजेंस ने काबू किए 2 आतंकी ...

 - गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से लिंक, 2.8 kg IED 1.6 किलोग्राम RDX और 1 रिमोट बरामद 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने जर्मनी में बैठे आतंकी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढ़िल्लों मोड्यूल के 2 आतंकियों को काबू किया है। टीम ने आरोपियों से पुलिस ने 2.8kg IED (इप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस), जिसमें 1.6 किलोग्राम RDX और 1 रिमोट भी बरामद किया है। यह जानकारी DGP पंजाब ने अपने सोशल मिडिया X पर भी दी है। 

फिरोजपुर टीम दवारा काबू किए गए आरोपियों की पहचान जग्गा सिंह और मनजिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में इनका लिंक जेल में बैठे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ भी निकला है। डीजीपी पंजाब ने इसको लेकर जानकारी साझा की है। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। 

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मिडिया X पर कहा कि काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने जर्मनी में बैठे आतंकी गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी ढिल्लों द्वारा संचालित आतंकी मॉड्यूल के प्रमुख गुर्गे जग्गा सिंह और मनजिंदर सिंह को अरेस्ट किया है।  

गोल्डी ढ़िल्लों का नाम पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के साथ भी जोड़ा है। डीजीपी गौरव यादव ने यह भी कहा की प्रदेश की शांति बिगाड़ने की पाकिस्तान की ISI की योजना को विफल कर दिया है।  

No comments