कपूरथला में एक बीमार व्यक्ति की जमीन पर किया कब्ज़ा -- 4 सगे भाइयो पर FIR दर्ज ....
- वर्ष 2022 में खरीदी थी 5 कनाल 9 मरले जमीन, मालिक के एक्सीडेंट का फायदा उठाकर किया कब्ज़ा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव मेवासिंह वाला में एक बीमार व्यक्ति की जमीन पर 4 सगे भाइयों दवारा कब्ज़ा करने का मामला सामने आया है। जिसमे थाना सुल्तानपुर लोधी में चारो भाइयो के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित जसबीर सिंह वासी गांव मेवासिंह वाला ने बताया कि साल 2021-22 में उसने दिलावर सिंह पुत्र चन्नण सिंह वासी गांव मेवा सिंह वाला से 5 कनाल 9 मरले जमीन खरीदी थी। जिसने जमीन का कब्जा रजिस्ट्री वाले दिन ही दे दिया था। 2 साल बाद दिलावर सिंह के बेटों ने उसके खिलाफ अदालत में केस कर दिया था। जिसका फैसला मेरे पक्ष में हुआ। तभी से वह अपनी जमीन में खेती करता आ रहा है। 4 अप्रेल 2024 को उसका एक्सीडेंट हो गया। जिस कारण वह अपनी जमीन पर चक्कर लगाने नहीं जा सका।
अब उसे पता चला है कि उसकी जमीन पर कर्मजीत सिंह, कुलजीत सिंह, लखविंदर सिंह व दिलावर सिंह पुत्र चन्नण सिंह वासी गांव मेवासिंह वाला ने पहले गाजर, फिर मक्की व गेहूं की फसल की बिजाई की हुई है। जिन्होंने उसके बीमार होने का फायदा उठा कर उसकी जमीन पर कब्जा किया हुआ है।
थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने जसबीर सिंह की शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। और आगे की कार्यवाही भी शुरू कर दी है।

.jpeg)















No comments