कपूरथला पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन -- 2 महिलाओ सहित 5 तस्कर काबू, FIR दर्ज ....
- 290 ग्राम हेरोइन, एलैक्ट्रॉनिक कंडा, बलेरो गाड़ी और 2.6 किलो अफीम बरामद, आरोपी 2 दो दिन के रिमांड पर
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहीम में बड़ा एक्शन किया है। पुलिस टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में गश्त दौरान 2 महिला तस्करो सहित 5 तस्करों को काबू किया है। जिनके पास से 290 ग्राम हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक कंडा, बलेरो गाड़ी तथा 2 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद की है। इसकी पुष्टि SP D सरबजीत राय ने करते हुए बताया कि सभी 5 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में अलग-अलग तीन FIR दर्ज की गई है। और आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 2 दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया गया है।
एसपी डी सरबजीत राय ने बताया कि पहले मामले में CIA स्टाफ की टीम ने गांव तलवंडी मेहमा के नजदीक गश्त करते एक युवक को काबू किया। जिसकी तलाशी में उनके पास से 2 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद की गई हैं। आरोपी की पहचान अनिल कुमार पुत्र संजय पासवान मूल वासी मोतीहारा बिहार के रूप में हुई है। आरोपी का एक साथी फरार है, जिसकी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
दूसरे मामले में CIA जरनैल सिंह की देखरेख में ASI केवल सिंह अपनी पुलिस पार्टी सहित कांजली पिकनिक स्पॉट की तरफ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान देखा कि वहां एक बलेरो कैंपर गाड़ी खड़ी थी। जिसमे मेजर सिंह पुत्र बचन सिंह तथा लखविंदर सिंह उर्फ़ कालू पुत्र गोगी सिंह दोनों वासी अजनाला खड़े थे। जिनसे पूछताछ करते हुए उनकी बलोरो गाड़ी की तलाशी ली तो उनके पास से 250 ग्राम हीरोइन बरामद हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उक्त दोनों आरोपी अमृतसर के अजनाला से कपूरथला में हेरोइन की सप्लाई देने आए थे। दोनों आरोपिओ के खिलाफ थाना कोतवाली में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
एसपी डी सरबजीत राय ने बताया कि तीसरे मामले में थाना कोतवाली में तैनात ASI हरदेव सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव भगतपुर, ढूड़ियाँवाल की तरफ जा रहे थे। गांव बहुई के शमशान घाट से लगभग 100 गज पहले दो महिलाएं जमीन पर बैठे कुछ ढूंढ रही थी। जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गई और मौके से भागने लगी। तभी लेडी कांस्टेबल हरजीत कौर की मदद से दोनों को काबू किया गया। जिनकी पहचान कुलवंत कौर पत्नी राहुलदीप सिंह वासी गांव नवां पिंड भट्ठे तथा पूजा पत्नी सुक्खा सिंह वासी गांव लटियावाल सुलतानपुर लोधी के रूप में हुई है। तलाशी दौरान महिला तस्करो से 40 ग्राम हेरोइन तथा एक इलेक्ट्रॉनिक कंडा बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
एसपी डी सरबजीत राय ने बताया कि दोनों महिला तस्करो के खिलाफ पहले भी कई NDPS के केस दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तस्कर कुलवंत कौर के खिलाफ विभिन्न थानों में 6 FIR तथा पूजा पत्नी सुक्खा सिंह के 3 FIR पहले ही दर्ज है। दोनों महिला तस्करो से गंभीरता से पूछताछ की जा रही है।
No comments