ब्रेकिंग न्यूज़

RCF के क्वार्टर को चोरो ने बनाया निशाना --- लाखो के गहने व नगदी चोरी, अज्ञात चोरों पर FIR दर्ज ....

- परिवार गया हुआ था हिमाचल, वापिस लौटा तो घर के ताले टूटे हुए मिले  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में रेल कोच फैक्टरी के एक बंद पड़े क्वार्टर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए घर से लाखो के गहने व 5 हजार की नगदी चुराने की घटना घटी है। घटना बारे पता चलने पर परिवार ने अपने तौर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग न मिलने के बाद उन्होंने एक शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर फ़िलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि करते हुए जाँच अधिकारी ASI हरजिंदरपाल ने बताया कि फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। 

हरदीप सिंह वासी क्वार्टर नं.375/डी टाइप-3 वेस्ट कालोनी हुसैनपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पत्नी सहित सरकारी क्वार्टर में रहता है। बीते दिन वह अपने क्वार्टर को ताला लगाकर हिमाचल प्रदेश गए हुए। जब 10 फरवरी की शाम करीब 4:15 बजे वापिस लौटे तो देखा कि क्वार्टर के बाहरी दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ था। कमरे के अंदर पड़ा सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में पड़ी लोहे की अलमारी के बाहर चाबी लगी हुई थी। जबकि सेफ लॉक टूटा हुआ था। जिसमें पत्नी के सोने के गहने व करीब 5 हजार रुपए की नगदी मौजूद थे। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गए।  

उन्होंने अपने तौर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया। मगर कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद घटना की शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।  

No comments