ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के युवक से न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर लाखो की ठगी, महिला एजेंट पर FIR दर्ज ....

 - 12 लाख रुपए में सौदा हुआ तय, डेढ़ लाख लिए एडवांस   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला थाना सिटी पुलिस ने एक युवक को वर्क वीजा पर न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 1.30 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में एक महिला ट्रेवल एजेंट के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी आरोपी महिला ट्रेवल एजेंट की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित मुहम्मद इसहाक वासी मुश्कवेद मोहल्ला सीनपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्क वीजा पर न्यूजीलैंड जाना चाहता था। इस दौरान उसका संपर्क साक्षी शर्मा वासी 201/47, पुराना अस्पताल कपूरथला व उसके एक साथी से हुआ। जिन्होंने कहा कि वह उसे न्यूजीलैंड भेज देंगे। पहले भी कई लोगों को वह विदेश  भेज चुके है। वह उनकी बातों में आ गया। न्यूजीलैंड भेजने के लिए बातचीत 12 लाख रुपए तय हो गई।  

इस दौरान उक्त ट्रेवल एजेंटों ने उससे 1.50 लाख रुपए व दस्तावेज ले लिए और कहा कि बाकी पैसे काम होने के बाद लेंगे। मगर कई माह बीत जाने पर भी उन्होंने न तो उसे विदेश भेजा और न ही रुपए वापिस किए। जब भी वह उनसे अपने रुपए व दस्तावेज मांगता तो वह उसे टाल मटोल करते रहते थे। किसी तरह उनसे अपने दस्तावेज व 20 हजार रुपए की नगदी वापिस ले ली। मगर 1.30 लाख रुपए की नगदी उन्होंने वापिस नहीं की।  

जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल करने के बाद महिला ट्रेवल एजेंट साक्षी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी आरोपी महिला ट्रेवल एजेंट की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।  


No comments