ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक धार्मिक स्थल मेले में खूनी संघर्ष, फायरिंग, FIR दर्ज ...

- नोट लुटाने को लेकर हुए विवाद में चार लोग जख्मी, एक आरोपी किया काबू, दो फरार  

- एक व्य​क्ति की टांग में लगी गोली, अस्पताल पहुंचकर आरोपियों ने दोबारा किया हमला  

- ​अदालत से मिला चार दिन का पुलिस रिमांड, फरार दोनों आरोपियों के लिए छापेमारी जारी -- DSP  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के गांव मियानी भग्गूपुरिया में एक धार्मिक स्थल पर चल रहे मेले में स्टेज पर चल रहे रंगारंग कार्यक्रम में नोट लुटाने को लेकर विवाद होने की खबर है। जिसमे देखते ही देखते दो गुटों में तेजधार ह​थियार चलने लगे और लाइसेंसी रिवाल्वर छीनकर एक व्य​क्ति पर फायर कर दिया, जोकि उसकी टांग में लगा। इस संघर्ष में चार लोग जख्मी हुए हैं। जबकि गोली लगने से घायल व्य​क्ति जालंधर में उपचाराधीन हैं। वहीँ तीन जख्मी लोग बेगोवाल के अस्पताल में भर्ती हैं। 

घटना की सुचना के बाद बेगोवाल की पुलिस ने वि​भिन्न धाराओं के तहत तीन लोगों पर FIR दर्ज कर एक आरोपी को काबू भी कर लिया है। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि काबू किये गए आरोपी का अदालत में पेश करने के बाद चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। 

डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह से मिली जानकारी अनुसार पुलिस को दिए बयान में जख्मी सविंदर सिंह वासी गांव मियानी भग्गूपुरिया ने बताया कि 18 फरवरी की रात लगभग 10:45 पर वह मनी सिंह, जसपाल सिंह और चरणजीत सिंह सभी निवासी मियानी भग्गूपुरियां साथ एक धार्मिक स्थल पर चल रहे मेले में मौजूद था। उस समय स्टेज पर महिलाओं का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान वहां मौजूद बसंत सिंह, रविंदर सिंह और यादविंदर सिंह उर्फ याद पुत्र भूपिंदर सिंह सभी वासी गांव मियानी भग्गूपुरियां स्टेज पर गिद्दा डाल रहीं महिलाओं के मुंह पर नोट फेंकने लगे। इस पर उसके साथी मनी सिंह ने स्टेज संचालक को जाकर कहा कि टाइम बहुत हो चुका है। स्टेज की परमिशन भी दस बजे तक ही है।   

इस पर उक्त तीनों ने मनी सिंह को धक्का मारकर स्टेज से नीचे गिरा दिया और मारपीट करने लगे। जब वह (सविंदर) बचाने के लिए गया तो उन लोगों ने उससे भी मारपीट शुरू कर दी। उन दोनों की पिटाई होती देख जब चरणजीत सिंह उन्हें छुड़ाने के लिए आगे आया तो बसंत ​सिंह ने उसका लाइसेंसी रिवाल्वर छीनकर मार देने की नियत से चरणजीत सिंह पर फायर कर दिया, जोकि उसकी टांग व घुटने के पास लगा।   

इतने में यादविंदर सिंह ने ललकारा मारते हुए कहा कि आज इन लोगों को मारकर रोज-रोज का झगड़ा ही खत्म कर देते हैं। इस पर रविंदर सिंह व यादविंदर सिंह ने उल्टे तेजधार ह​थियारों से उन पर हमला कर दिया। उसे व मनी को छुड़ाने के लिए जब जसपाल सिंह आगे आया तो उन लोगों ने उस पर भी वार शुरू कर दिए। इतने में उनके शोर मचाने पर बसंत सिह, रविंदर सिंह और यादविंदर सिंह उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर व तेजधार ह​थियार लेकर मौके से भाग गए। इस पर उसके दोस्त यादविंदर सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी गांव मियानी भग्गूपुरिया ने उन चारों को बेगोवाल के अस्पताल लेकर पहुंचा तो बसंत सिंह सा​थियों के साथ अस्पताल भी पहुंच गया और वहां पर भी चाकू से जसपाल सिंह पर वार किए। इन तीनों ने उन पर अस्पताल में भी मारपीट की।    

सविंदर सिंह ने बताया कि उसके दोस्त यादविंदर सिंह ने उन चारों को अस्पताल भर्ती कराया। जहां से चरणजीत सिंह को गोली लगने के कारण जालंधर के निजी अस्पताल रेफर कर दिया। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि थाना बेगोवाल में सविंदर सिंह के बयान पर वि​भिन्न धाराओं के तहत बसंत सिंह, रविंदर सिंह और यादविंदर सिंह उर्फ याद के ​खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी रविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अदालत में पेश करके चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

No comments