कपूरथला में संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिले नाना नाती ....
- गोदाम में काम करने वाले व्यक्ति ने दोनों को अस्पताल में करवाया भर्ती, अब हालत खतरे से बाहर
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में बीते दिन सर्द मौसम के चलते सुल्तानपुर लोधी के FCI गोदाम में सिक्योरिटी गार्ड दवारा कमरे में अंगीठी जलाकर रखने से सुबह उक्त व्यक्ति और उसका नाती बेहोश मिलने की खबर है। जिसको साथी कर्मिओ की मदद से सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनकी हालत को देखते हुए कपूरथला सिविल में रैफर कर दिया गया। जिसके बाद दोनों का उपचार चल रहा है। और अब दोनों की हालात खतरे से बाहर है। ड्यूटी डाक्टर के अनुसार बंद कमरे में कोयले की अंगीठी जलाने पर कार्बन मोनोआक्साइड गैस अंदर जमां हो गई। जिस कारण दोनों बेहोश हो गए।
सिविल में उपचारधीन दादा व नाती की पहचान कपूरीराय पुत्र श्रीराम सिंघासन तथा सन्नी पुत्र राजीव राय हाल निवासी सुलतानपुर लोधी मूल निवासी चंदौली जिला समसतीपुर बिहार के रूप में हुई है।
सुल्तानपुर लोधी के FCI गोदाम में काम करने वाले दर्शन सिंह ने बताया कि सुबह जब वह अपने काम पर आया तो देखा की गोदाम में तैनात सिक्योरिटी गार्ड का कमरा बंद पडा था। तो उसने गार्ड को आवाजें लगाई परंतु अंदर से कोई जबाब आया। उसने तुरंत कमरे का दरवाजा तोडातो देखा कि कमरे में धुंआ भरा हुआ था, तथा दोनों कपूरीराय तथा सन्नी बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। उनके पास ही कोयले की अंगीठी पड़ी हुई थी।
दर्शन सिंह ने यह भी बताया रात को ठंड ज्यादा होने के कारण दोनों ने खाना खाने के बाद कोयले की अंगीठी जलाई थी। कमरे के दरवाजे व खिड़कियां बंद थी। दोनों सुबह बेहोशी की हालत में पड़े मिले। इधर इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना है कि दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है।
No comments