ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल पर FIR दर्ज .... ??

यमुना के पानी को जहरीला करने का लगाया था आरोप   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली      

दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक बयान को लेकर हरियाणा में FIR दर्ज की गई है। यह कार्यवाही केजरीवाल के यमुना में 'जहर' वाले बयान पर की गई है। यह FIR कुरुक्षेत्र के शाहबाद पुलिस थाने में दर्ज की गई है। 

बता दे कि 27 जनवरी को केजरीवाल ने यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया था। केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। इससे पहले 29 जनवरी को सोनीपत कोर्ट ने भी केजरीवाल को इस मामले में नोटिस भेजा था। हरियाणा सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने सोनीपत CJM नेहा गोयल की कोर्ट में शिकायत दायर की थी।   

- पढ़े क्या कहा केजरीवाल ने ... 

केजरीवाल ने कहा था कि हरियाणा सरकार ने दिल्ली के पानी को जहरीला कर दिया है। दिल्ली जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया। भाजपा सरकार ने पानी में ऐसा जहर मिलाया जिसे जल उपचार संयंत्रों द्वारा भी साफ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि इससे दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की कमी हो गई है। दिल्ली में अफरा-तफरी मचाने के लिए ऐसा किया गया है ताकि दिल्ली के लोग मरें और इसका दोष AAP पर आए।  

No comments