कपूरथला में दो दिन पहले हुए फायरिंग के मामले का आरोपी पुलिस ने किया काबू ....
- गांव बलेर खानपुर में सोमवार शाम पुरानी रंजिश के चलते 2 गुटों में झगड़े के बाद हुई थी फायरिंग
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव बलेर खानपुर में 2 दिन पहले हुई फायरिंग के बाद दो लोगों के गंभीर जख्मी होने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को काबू कर लिया है। जिसके पास से एक 32 बोर का लाइसेंसी रिवाल्वर, 3 खोल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए एसपी डी सरबजीत राय ने बताया कि आरोपी को काबू कर गंभीरता से पूछताछ की जा रही है।
एसपी डी सरबजीत राय ने बताया कि गांव बलेर खानपुर वासी तरसेम सिंह ने बताया था कि वह वह 30 जनवरी को कनाडा से भारत आय था। 3 फरवरी को देर शाम वह अपने भतीजे सुखप्रीत सिंह के साथ कार में कपूरथला जा रहा था। वह अभी बस अड्डा पर ही पहुंचे थे। तभी गांव बलेर खानपुर वासी नवदीप सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह ने उसको फ़ोन किया और गली गलोच करने लगा। इसकी सुचना मिलने पर शिकायतकर्ता के ताया करनैल सिंह का बेटा अवतार सिंह, ताया का पोता नवजोत सिंह कुछ अन्य रिश्तेदार भी गांव के बस अड्डा पर पहुँच गए। जिन्होंने नवदीप सिंह के माता पिता रंजीत कौर और बलविंदर सिंह को बताया कि उनका लड़का गाली गलोच करा रहा है।
इसी दौरान नवदीप सिंह भी वह पहुँच गया और नवदीप और उसके पारिवारिक सदस्यों में बहस शुरू हिओ गई। इसी दौरान नवदीप ने तेश में आकर अपनी जेकट से लाइसेंसी रिवाल्वर निकल कर फायरिंग शुरू कर दी।
नवदीप सिंह रिवाल्वर से जान से मार देने की नीयत से सीधे फायर करने शुरू कर दिए। जिसमे दो फायर उसके ताई के नवजोत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह की छाती में लगे तथा दो फायर उसके ताये के लड़के अवतार सिंह के हाथ में लगे। उनके द्वारा शोर मचाने के बाद वह मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जालंधर के निजी अस्पातल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस ने तरसेम सिंह की शिकायत पर आरोपी नवदीप सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी नवदीप सिंह को काबू कर लिया है। आरोपी से एक 32 बोर का लाइसेंसी रिवाल्वर, 3 खोल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। एसपीडी ने यह भी बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पेशकर पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की जायगी।
No comments