ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में बजुर्ग महिला की गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद मौत, CCTV आई सामने .....

- परिक्रमा करने के बाद माथा टेकते ही आया हार्ट अटैक  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के क़स्बा नडाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाउली साहिब नडाला में माथा टेकने पहुंची एक बुजुर्ग महिला की हार्ट अटेक से मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि वह रोजाना गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आती है, लेकिन आज माथा टेकने के बाद वह उठ ही नहीं सकी। यह घटना गुरुद्वारा साहिब में लगे CCTV केमरो में भी कैद हो गई है। 

बुजुर्ग महिला की पहचान नडाला वासी स्वर्गीय मास्टर नरिंदर सिंह की पत्नी जसबीर कौर के तौर पर हुई है। 

जानकारी अनुसार बजूरह महिला जसबीर कौर रोजाना की तरह सुबह माथा टेकने ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाउली साहिब में आई। जैसे ही महिला ने माथा टेका और उठ कर परिक्रमा करते हुए जब फिर माथा टेकने लगी तो वह वहीँ गिर गई। माथा टेकने के बाद उसे हार्ट अटैक आ गया। जिससे उसकी जान चली गईं। 

इस घटना के बाद सेवादारो ने तुरंत बुजुर्ग महिला को उठाया और उसके परिजनों को सूचना देने के बाद डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने जाँच के उपरांत महिला को मर्त घोषित कर दिया।  

No comments