कपूरथला के एक जिम मालिक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज ...
- अमेरिका भेजने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी का आरोप
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला शहर के एक मशहूर जिम मालिक पर विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप लगे है। जिसमे पीड़ित की शिकायत पर थाना भुलत्थ में जिम मालिक पर FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने भी की है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित निर्मल सिंह वासी भुलत्थ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कपूरथला में जाळोखाना के नजदीक जिम चलाने वाले राजेश शर्मा को अपने एक दोस्त लक्खा सिंह के पोते को अमेरिका भेजने के लिए 45 लाख रुपए तथा अन्य दस्तावेज दिए थे।
उन्होंने यह भी बताया कि 7 वर्ष पहले राजेश शर्मा ने उसके बेटे को भी विदेश भेजा था। इसीलिए उन्होंने राजेश शर्मा पर विश्वास करते हुए दोस्त के पोते भी अमेरिका भेजने का काम दिया। लेकिन काफी समय बीत जाने पर भी राजेश शर्मा ने उसके दोस्त के पोते को बाहर नहीं भेजा। बार बार कहने और पैसे वापिस देने की मांग पर उसने धीरे-धीरे 35 लाख रुपए और दस्तावेज वापस दे दिए। लेकिन बकाया 10 लाख अभी भी वापस नहीं दे रहा है। वहीँ आरोपी राजेश शर्मा ने सभी मामले को झूठा और बे बुनियाद करार दिया है।
पुलिस ने पीड़ित निर्मल सिंह की शिकायत पर थाना भुलत्थ में आरोपी राजेश शर्मा वासी कपूरथला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
No comments