ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मिला घायल, मौत ..

- दो माह पहले आया था दुबई से, देर रात दोस्तों के साथ गया 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक गंभीर घायल अवस्था में खेत में पड़ा मिला है।  जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई है बताया जा रहा है कि वह जो मन पहले दुबई से आया था परिजनों ने युवक के दोस्तों पर तेजधार हथियारों से हत्या करने के आरोप लगाए हैं। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी देते हुए मृतक के भाई हरविंदर सिंह निवासी गांव कुतबेवाल ने बताया कि उसका छोटा भाई जसविंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह उम्र 29 वर्ष 2 महीने पहले दुबई से आया था और उसके दोस्त बीती रात उसे ऑटो  गाड़ी में बिठाकर घर से साथ ले गए। और उसके बाद उसके एक दोस्त ने परिवार के सदस्य को रात 10 बजे के करीब फोन कर बताया कि जसविंदर सिंह गांव जब्बोवाल के नजदीक घायल पड़ा हुआ है। उसका इलाज करवा लेना।

उन्होंने बताया कि उसके बाद जब हम उसको ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे तो जसविंदर सिंह गंभीर हालत में गांव जब्बोवाल मार्ग के खेतों में पड़ा हुआ था और उसके शरीर पर तेजधार हथियारों से वार किए गए थे।  \

उन्होंने यह भी बताया कि तुरंत उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी लाया गया। जहां उपचार दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जसविंदर सिंह की उसके दोस्तों ने बेरहमी से हत्या की है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। और आरोपियों को गिरफ्तार करने की भी मांग की है।  

No comments