दुखदः समाचार --- सिविल अस्पताल के कंप्यूटर इंचार्ज पंकज की माता जी का देहांत ...
- वीरवार को सुबह 11:30 बजे पार्थिव देह का होगा अंतिम संस्कार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के सिविल अस्पताल में कंप्यूटर तथा ओपीडी स्लिप काउंटर प्रभारी पंकज राजपूत की माता जी श्रीमती शांति देवी का आज दोपहर बाद हृदय गति रुकने से देहांत हो गया है।
इस दुख भरी खबर से उनके परिचितों तथा परिजनों में शोक की लहर है। वही पंकज राजपूत के नजदीकी धार्मिक, सामाजिक तथा राजनितिक लोगो सहित परिजन दुखी परिवार के साथ सांत्वना व्यक्त कर परिवार को इस दुःख की घडी में इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने के लिए भगवन से प्रार्थना कर रहे हैं।
सिविल अस्पताल के ओपीडी स्लिप काउंटर प्रभारी पंकज राजपूत ने दुखी मन से बताया कि उनकी माता श्रीमती शांति देवी जी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार 13 फरवरी वीरवार को सुबह 11:30 बजे हरनाम दास पुरा शमशान घाट जालंधर में संपन्न होगा।
No comments