ब्रेकिंग न्यूज़

सिविल अस्पताल से ऑक्सीजन मशीन चोरी --- पुलिस ने दो चोर किए काबू ....

- इमरजेंसी वार्ड से मशीन चोरी होने के CCTV से हुई पहचान, ड्यूटी डॉक्टर की शिकायत पर FIR दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सबडिवीजन सुलतानपुर लोधी के सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को ऑक्सीजन देने वाली मशीन दो चोरो दवारा चोरी करने की खबर है। घटना की सूचना देने के बाद थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें काबू भी कर लिया गया है। इसकी पुष्टि SHO हरगुरदेव सिंह ने भी की है।  

जानकारी अनुसार सुलतानपुर लोधी सिविल अस्पताल में तैनात मेडिकल अफसर डॉ मनदीप कौर में बताया कि 12 फरवरी को उसकी ड्यूटी शाम 3 बजे से अगले दिन सुबह 9 तक थी। शाम को लगभग 6 बजे वह अपने ऑफिस में मौजूद थी। तभी वार्ड अटेंडेंट सनी ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में दो व्यक्तियों द्वारा ऑक्सीजन मशीन चोरी कर ली गई है।  

मेडिकल अफसर डॉ मनदीप कौर की शिकायत के बाद थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। और आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू भी कर लिया गया है। SHO हरगुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपी किशन पुत्र महिंदर पाल और अर्शदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी गांव रूपेवाल को काबू कर लिया गया है। और आज माननीय अदालत में पेश करने के बाद अदालत ने आरोपिओ को ज्यूडिशल कस्टडी में जेल भेज दिया है। 

No comments