कपूरथला साइंस सिटी में फूलों की महक बिखेरती वार्षिक प्रदर्शनी --- सेकड़ो लोगो ने दिखाया हुनर ...
- ड्राई फ्लावर डेकोरेशन प्रतियोगिता में कपूरथला की जसबीर कौर प्रथम
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पुष्पा गुजऱाल साइंस सिटी में आज विभिन्न फूलो की मिश्रित महक खिलारते हुए रंग बिरंगे फूलों की वार्षिक प्रदर्शनी क आयोजन हुआ। इस आयोजन में करवाए गए विभिन्न मुकाबलों में 500 से अधिक विद्यार्थियों, बागवानों और लोगों ने भाग लिया और प्रकृति के इस नज़ारे का आनंद लिया। यह प्रदर्शनी पेंटिंग, ताजे फूलों, पॉटेड फ्लॉवर, फ्लॉवर अरेंजमेंट, रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को अपनी रचनात्मकता और हुनर का प्रदर्शन करने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म मिला और यह सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही।
इस मौके पर साइंस सिटी के वैज्ञानिक -डी, डॉ. मुनीश सोइन ने वातावरण रख-रखाव के लिए फूलों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह फूलों की प्रदर्शनी यहाँ आने वाले हर व्यक्ति, समूह और परिवार को फूलों की विविधताओं के प्रति कुछ जानने और सीखने का शानदार मौका है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य सिर्फ फूलों की महक का आनंद लेना ही नहीं बल्कि लोगों को प्रकृति की कद्र करने और पर्यावरण की देखभाल की ओर अग्रसर होने के लिए उत्साहित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि यह फ्लावर शो जहां आने वाले सैलानियों को ताजगी देगा, वहीं एक शैक्षिकअनुभव भी प्रदान करेगा।
इस अवसर पर रंगोली बनाने की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आनंद कॉलेज कपूरथला, द्वितीय स्थान पर KMV कॉलेज जालंधर और तृतीय स्थान पर गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग जालंधर रहे।
स्कूलों की कटागिरी में महावीर जैन स्कूल, जालंधर ने पहला स्थान हासिल किया, उसके बाद सेंट सोल्जर स्कूल, कपूरथला और डीएवी मॉडल हाई स्कूल, कपूरथला का स्थान रहा।
ड्राई फ्लावर डेकोरेशन प्रतियोगिता में कपूरथला की जसबीर कौर ने पहला, पार्वती जैन स्कूल जालंधर की वैष्णवी ने दूसरा और हिंदू पुत्री पाठशाला हाई स्कूल कपूरथला की छात्राओं ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी तरह ताजे फूलों को सजाने की प्रतियोगिता में कपूरथला की रचना दूसरे स्थान पर रही, जबकि निष्काम सेवा सोसायटी जालंधर की पूनम और वी कॉलेज जालंधर की किरण तीसरे स्थान पर रहीं।
No comments