आप नेताओ ने संत सीचेवाल का हालचाल जाना, पर्यावरण के मुद्दे पर भी हुई चर्चा ......
- सेहत में है काफी सुधार, जल्द स्वस्थ होकर मानवीय सेवा में जुटेंगे - संत
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
राज्यसभा सदस्य और पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल से कपूरथला के आप सीनियर नेताओ परविंदर ढोट और कंवर इकबाल सिंह ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान नेताओ ने प्रदेश में पर्यावरण के मुद्दे पर खुली विचार चर्चा की और कहा कि संत सीचेवाल के प्रयास से प्रदेश में कई स्थानों पर गंदे पानी को जल स्त्रोतों में डलने से रोकने में कामयाबी मिली है।
परविंदर ढोट ने बताया की संत सीचेवाल ने जहाँ लोगो को तो पर्यावरण संभाल के मुद्दे से जोड़ा है वही राजनीतिक माहौल में भी इस मुद्दे को संजीदगी से उठाया है। जिसके चलते अब देश और सूबे की आप सरकार ने भी इस मुद्दे के लिए ढंग से काम किया। जिसके सार्थक प्रयास सामने आ रहे है।
उन्होंने यह भी बताया कि CM भगवंत मान भी इस को लेकर काफी संजीदा है और उन्होंने संत बलबीर सिंह को देश की संसद में भेज कर मानवीय जीवन से जुड़े इस पर्यावरण के मुद्दे को देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था में उठाया है। और संत बलबीर सिंह ने भी अपनी आवाज से इस मुद्दे पर न केवल राष्ट्रीय और बल्कि अंतराष्ट्रीय पटल पर एक खास ध्यान केंद्रित किया है।
आप नेतायों ने कहा की प्रदेश की आप सरकार और प्रदेश का हर नेता और वालंटियर बाबा जी के साथ हर पल खड़ा है। और प्रदेश में पर्यावरण को साफ सुथरा रखने की मुहिम में उनके हर आदेश का पालन करने को तैयार है इस दौरान संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि अब उनकी सेहत में काफी सुधार है। और वह जल्द ही तंदरुस्त हो कर मानवीय सेवा में दुबारा जुड़ेंगे।
No comments