कपूरथला की अदालत में जाली दस्तावेजो के आधार पर जमानत, 4 पर FIR दर्ज ....
- जिस नाम से हुई जमानत वह बोले -- दस्तावेज और फोटो उनकी नहीं, न ही उन्होंने करवाई कोई जमानत
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब-डिवीजन सुलतानपुर लोधी में JMIC की अदालत में एक लड़ाई झगड़े के आरोपी की जमानत जाली दस्तावेजों के आधार पर करवाने का मामला सामने आया है। जिसमें माननीय जज की शिकायत पर थाना सुल्तानपुर लोधी में 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसकी पुष्टि DSP सब-डिवीजन गुरमीत सिंह ने करते हुए बताया कि दस्तावेजों के अनुसार जमानत करवाने वालो की जाँच की जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार सुलतानपुर लोधी मैं JMIC सरवेश सिंह की अदालत में वर्ष 2022 में एक लड़ाई झगड़े के केस में आरोपी किरणदीप सिंह की चार लोगों द्वारा जमानत करवाई गई थी। इसके बाद आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ। वहीँ जब जमानत के दस्तावेजों की जांच की गई तो वह जाली पाए गए। जांच अधिकारी ASI जुगिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिन दस्तावेजों के आधार पर आरोपी किरणदीप सिंह की जमानत हुई थी। उन लोगो ने बताया कि इस जमानत से उनका कोई लेना देना नहीं है। दस्तावेजों में सिर्फ उनका नाम है, जबकि फोटो और साइन भी उनके नहीं है।
वहीं दूसरी तरफ DSP सब - डिवीजन सुल्तानपुर लोधी गुरमीत सिंह ने बताया कि माननीय JMIC की अदालत से आई शिकायत के बाद आरोपी दलजीत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह वासी गांव सेदो भुलाना, कीरणदीप सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह वासी गांव टिब्बा, हरबंस सिंह पुत्र साधू सिंह वासी गांव घणीए और सुरजीत सिंह पुत्र करतार सिंह वासी गांव सेदो भुलाना के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।
No comments