ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में लड़ाई झगड़े का वीडियो, 2 महिलाओं सहित 4 घायल ....

- थाना सिटी पुलिस कर रही मामले की जांच घायल के बयान पर होगी FIR --- IO  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला के न्यू अजीत नगर क्षेत्र में दो पड़ोसियों में रंजिश के चलते आपसी तकरार के बाद लाठी डंडो से झगड़ा हो गया। जिस घटना में दो महिलाओं सहित 4 लोगो के गंभीर घायल होने की खबर है। वहीँ इस घटना का एक विडिओ भी सामने आया है। घायलों को उनके परिजनों दवारा इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। हालाँकि सिटी थाना पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। 

इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI हरजीत सिंह ने करते हुए बताया कि घायलों की पहचान सुखवीर कौर पत्नी सुखदेव सिंह बाजवा, रुबल पुत्री गुरमुख सिंह, परमीत सिंह पुत्र परमिंदर सिंह व तीर्थ सिंह पुत्र जगीर सिंह सभी निवासी न्यू अजीत नगर के रूप में हुई है। घायल परमीत सिंह के बयान पर FIR दर्ज की जा रही है।  

घायल परमीत सिंह ने मिडिया को बताया कि सोमवार रात को पड़ोसियों के साथ उनकी गाली गलौज करने को लेकर झगड़ा हुआ था। जिस दौरान कुछ लोगों ने बीच बचाव करते हुए मामला निपटा दिया था। लेकिन कल बाद  दोपहर जब वह घर के बाहर खड़ा था तो रंजिश के चलते पड़ोसियों ने लाठी डंडो से उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी महिला सुखवीर कौर, घर में किराए पर रहती युवती रुबल व एक दोस्त तीर्थ सिंह उसे छुड़वाने के लिए आगे आए तो पड़ोसियों ने उन पर भी हमला कर दिया। जिस हमले में वह सभी घायल हो गए।  

घायल परमीत सिंह ने यह भी बताया कि झगड़े दौरान पड़ोसी उसके गले में पहनी सोने की चेन व ब्रेसलेट छीन कर ले गए है। वहीं घायल युवती रुबल ने पड़ोसियों पर उसके गले में पहनी सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। इस लड़ाई झगड़े दौरान जब आसपास के लोग एकत्र हुए तो सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।  

घायलों को उनके परिजनों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार घायलों का उपचार चल रहा है, और एमएलआर संबंधित थाने को भेज दी है।

No comments