ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली चुनाव ---- 27 साल बाद भाजपा को मिला स्पष्ट बहुमत ....

भाजपा ने 48 और AAP ने 22 सीटें जीतीं, कांग्रेस शून्य पर रही  

खबरनामा इंडिया बबलू। नई दिल्ली    

दिल्ली चुनावो में भाजपा ने 27 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से भाजपा ने 48 और आम आदमी पार्टी ने 22 सीटें जीतीं है। और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। वहीँ आप के संयोजक केजरीवाल सहित आप के कई बड़े नेता भी हार गए है।  

बता दे कि भाजपा ने 1993 में 49 सीटें यानी दो तिहाई बहुमत हासिल किया था। 5 साल की सरकार में मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज सीएम बनाए गए थे। 1998 के बाद कांग्रेस ने 15 साल राज किया। इसके बाद 2013 से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी। 

वहीँ इस बार भाजपा की 71% स्ट्राइक रेट के साथ 40 सीटें बढ़ीं है। पार्टी ने 68 पर चुनाव लड़ा, 48 सीटें जीतीं। और AAP को 40 सीटों का नुकसान हुआ। आप का स्ट्राइक रेट 31% ही रहा  है। 

यह भी बताने योग्य है कि भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा किया। जबकि AAP को करीब 10% का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को भले ही एक भी सीट नहीं मिली, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कांग्रेस पार्टी कामयाब रही है।  

No comments