दिल्ली में भाजपा की जीत पर खुशी व्यक्त की ....
- प्रधानमंत्री मोदी ने "सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास" को मूल मंत्र मानकर किया विकास -- पियूष
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
भाजपा के पूर्व जिला महासचिव एडवोकेट पीयूष मनचंदा ने दिल्ली में 27 साल बाद हुई जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा सीनियर लीडरशिप व कार्यकर्त्ताओं को शुभकामनाएं भेंट की। उन्होेंने कहा कि सोमवार को दिल्ली से आपदा खत्म हुई है।
पियूष मनचंदा ने कहा कि AAP जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़कर राजनीति में आई थी, वह खुद ही कथित भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई। दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। दिल्ली की जनता ने स्पष्ट रूप से संदेश दिया कि वह भाजपा की सरकार के साथ हैं। यह जीत भाजपा के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के अपार समर्थन का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने "सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास" को मूल मंत्र मानकर सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए काम किया इसलिए जनता का विश्वास भाजपा पर है। उन्होंने 27 साल बाद भाजपा की दिल्ली में सरकार बनने पर दिल्ली की जनता का तहदिल से आभार व्यक्त किया है। अंत में उन्होंने पंजाब वासियों को भाजपा सरकार पर भरोसा दिखाकर सत्ता में लाने की अपील की।
No comments