बजट 2025 --- नौकरीपेशा लोगों को 12.75 लाख तक टैक्स फ्री, पढ़े और क्या फायदे .... ??
- किसानों के लिए 11 ऐलान KCC की लिमिट भी बढ़ाई
- LED टीवी सस्ते, 36 जीवन रक्षा दवाई टैक्स फ्री
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली
देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण दवारा पेश किये बजट 2025 में इनकम टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत दी गई है। बजट में अब नौकरीपेशा लोगों को नई टैक्स रिजीम चुनने पर सालाना 12.75 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। जिसमे लाख - शून्य, 4 से 8 लाख तक 5% , 8 से 12 लाख तक 10% होगा।
दूसरे और तीसरे स्लैब के टैक्स सरकार 87A के तहत माफ कर देगी। इसके अलावा 75 हजार का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी मिलेगा। इस तरह नौकरीपेशा लोगों की कुल 12.75 लाख की इनकम टैक्स फ्री हो जाएगी।
बता दे कि यह राहत केवल नौकरीपेशा लोगों के लिए है। अन्य किसी भी जरिए से आमदनी होने पर टैक्स में छूट की सीमा केवल 12 लाख ही रहेगी। साथ ही अब सभी टैक्सपेयर्स पिछले 4 साल का IT रिटर्न एकसाथ फाइल कर सकेंगे। इससे पहले तक यह लिमिट 2 साल थी। वहीं सीनियर सिटीजंस के लिए TDS की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है।
सरकार ने बजट में कैंसर की दवाएं सस्ती करने का ऐलान किया। अगले 3 साल में देश के सभी जिलों में कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे।
- किसानों के लिए 11 घोषणाएं ...
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए हुई।
देश में PM धन-धान्य कृषि योजना शुरू होगी। 100 जिलों को मिलेगा फायदा
डेयरी और मछली पालन के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन
समुद्री उत्पाद सस्ते होंगे, कस्टम ड्यूटी 30% से घटाकर 5% की गई
पोस्ट पेमेंट बैंक पेमेंट सर्विस ग्रामीण योजनाओं में बढ़ाई जाएगी
कपास उत्पादन के लिए 5 साल की कार्ययोजना। प्रोडक्शन- मार्केटिंग पर फोकस
असम के नामरूप में नया यूरिया प्लांट लगेगा
अंडमान, निकोबार और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने को बढ़ावा मिलेगा
बिहार के किसानों की मदद के लिए मखाना बोर्ड का गठन होगा
मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर परियोजना शुरू होगी, 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र के किसानों को फायदा
दालों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए 6 साल का मिशन
No comments