कपूरथला में पॉवरकाम के कंप्यूटर सेंटर से 2 मॉनीटर व एक प्रिंटर चोरी, FIR दर्ज ...
- घटना के 8 दिन बाद अज्ञात चोरो पर FIR दर्ज कर पुलिस तलाश रही चोर
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में पॉवरकाम के सर्कल कार्यालय परिसर में बने कंप्यूटर सेंटर से अज्ञात चोरों दवारा 2 मॉनीटर व एक प्रिंटर चोरी होने की घटना घटी है। जिसकी सूचना सिटी थाना पुलिस को देने के 8 दिन बाद असिस्टेंट अकाउंट अधिकारी के बयान पर अज्ञात चोरो के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI कुलविंदर ने करते हुए बताया कि मामले की जाँच गंभीरता से की जा रही है। फ़िलहाल पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी अनुसार पॉवर कॉम के असिस्टेंट अकाउंट अधिकारी राज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 फरवरी की सुबह 9 बजे वह कार्यालय में आया तो कार्यालय में काम करने वाली महिला स्वीपर ने उसे बताया कि कंप्यूटर रुम से कंप्यूटर व अन्य सामान गायब है। जिसके बाद वह तुरंत कार्यालय के अंदर गए, तो देखा कि कार्यालय से 2 मॉनीटर व एक प्रिंटर गायब था। उसने अपने तौर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया। मगर कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत थाना सिटी पुलिस को दी।
सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अज्ञात चोरो की तलाश शुरु कर दी है। जाँच अधिकारी ASI कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
No comments