ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली चुनाव में जिन 12 सीटों पर CM मान ने किया प्रचार, सभी हारी .....

AAP सुप्रीमो केजरीवाल और पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया भी हारे  

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब    

पंजाब के CM भगवंत मान ने दिल्ली चुनाव में जिन 12 सीटों पर प्रचार किया उन सभी पर AAP पार्टी हार गई है। जिनमें AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की सीट भी शामिल है। 

वहीं पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एक मिडिया हॉउस से हुई वार्ता में दावा किया कि अब अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इसके लिए उन्होंने पंजाब में AAP के प्रधान और मंत्री अमन अरोड़ा के उस बयान का हवाला दिया। जिसमें अरोड़ा ने कहा था कि कोई हिंदू भी पंजाब का मुख्यमंत्री बन सकता है। 

बता दे कि CM पद को हिंदू और सिख चेहरे के बजाय, सरकार चलाने की क्षमता के हिसाब से देखा जाना चाहिए। बाजवा ने दावा किया कि लुधियाना में इनकी पार्टी के विधाक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद विधानसभा सीट भी खाली हो गई है। 

No comments