ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला की अदालत में जाली दस्तावेज पेश कर NDPS आरोपी की जमानत, आरोपी की माँ पर FIR दर्ज .....

- अडिशनल सेशन जज की अदालत में आरोपी की माँ दवारा पेश किये दस्तावेज निकले जाली   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में अडिशनल सेशन जज की अदालत में एक NDPS एक्ट के आरोपी की जमानत मामले में जाली दस्तावेजों पेश कर जमानत करवाने की खबर है। जिसमे माननीय अदालत ने NDPS आरोपी की मां के खिलाफ थाना सदर में FIR दर्ज करवाई है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई पाल सिंह ने करते हुए बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 

जानकारी अनुसार एडिशनल सेशन जज गुरमीत टीवाना की अदालत में चल रहे फरवरी 2023 के NDPS मामले की FIR नंबर 8 में आरोपी दीपक कुमार पुत्र बलदेव राज वासी ईदगाह डिवीजन नंबर 7 जालंधर के केस की सुनवाई में जमानत के लिए उसकी माता नीतू रानी पत्नी बलदेव राज ने दस्तावेज पेश कर उसकी जमानत करवाई थी। अदालत दवारा दस्तावेजों की जांच में पेश किए दस्तावेज जाली पाए गए। इसके बाद अदालत ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दी गई।  

अदालत से आई शिकायत के बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी नीतू रानी पत्नी बलदेव राज वासी मोहल्ला ईदगाह डिवीजन 7 जालंधर के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। जांच अधिकारी एएसआई पाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  

No comments