ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में नाबालिक लड़की को भगा ले गया युवक --- अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज .....

- लड़की घर से सामान लेने गई थी बाजार, वापिस नहीं लौटी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    


कपूरथला के फगवाड़ा में एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा लेजाने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।  

जानकारी अनुसार अरुण साहनी पुत्र भगवान साहनी वासी मुहल्ला गोदआरी टौला भवानीपुर जिला पुरनीयां, बिहार हाल निवासी गली नंबर 3, बाबा गद्दिया फगवाड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जनवरी को उसकी बड़ी लड़की घर से सामान लेने के लिए बाबा गद्दिया बाजार में गई थी। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी घर वापिस नहीं आई।   

उन्होंने बताया कि उसने आसपास व सभी रिश्तेदारों में लड़की को ढूंढा लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कोई व्यक्ति उनकी लड़की को अगवा करके ले गया है। पुलिस ने अरुण साहनी की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

No comments