ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में अज्ञात वाहन की चपेट में आए व्यक्ति की मौत, अज्ञात पर FIR दर्ज ...

- अमृतसर अस्पताल में 3 दिन तक चला उपचार, हुई मौत  

  खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में नकोदर रोड पर गांव तलवंडी मेहमा के नजदीक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर घायल हो गया। जिसको परिजनो ने उपचार के लिए कपूरथला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहाँ ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी दशा गंभीर बताई औ प्राथमिक उपचार बाद अमृतसर के अस्पताल रैफर कर दिया। अमृतसर में 3 दिन तक चले उपचार के दौरान उसकी मौत ही गई है। जिसके बाद थाना सदर में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान 60 वर्षीय सत्तू शर्मा वासी गांव तलवंडी महिमा के रुप में हुई है। गांव तलवंडी महिमा के पूर्व सरपंच बलकार सिंह ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि वह किसी काम से बाइक पर घर लौट रहा था। जब वह गांव के समीप पहुंचा तो एक व्यक्ति घायल अवस्था में बुरी तरह तड़प रहा था। जिसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। उसने उसे तुरंत परिजनों की सहायता से इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद अमृतसर रैफर कर दिया। अमृतसर अस्पताल में 3 दिन तक चले उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।  

थाना सदर पुलिस ने पूर्व सरपंच बलकार सिंह के ब्यानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। 

No comments