कपूरथला CIA टीम ने शराब तस्कर किया काबू , 700 लीटर अवैध शराब बरामद ...
- एक्साइज और CIA टीम का सयुंक्त ऑपरेशन, कांजली के नजदीक जंगल से आरोपी को किया काबू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला CIA स्टाफ की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक अवैध शराब तस्कर को काबू किया है। जिसके पास से महिंद्रा बोलेरो पिकअप में 20 पलास्टिक के केन में भरी 700 लीटर अवैध शराब के बरामद की गई हैं। इसकी पुष्टि डीएसपी डिटेक्टिव परमिंदर सिंह ने करते हुए बताया कि काबू किए शराब तस्कर पर पहले भी जालंधर कपूरथला में केस दर्ज है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार CIA स्टाफ के इंचार्ज जरनैल सिंह की देखरेख में ASI जसवीर सिंह की पुलिस टीम और एक्साइज इंस्पेक्टर रमन भगत के साथ सयुक्त तौर पर शराब तस्करो के खिलाफ चलाई मुहीम में कांजली रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कांजली के नजदीक जंगल में छापेमारी कर एक शराब तस्कर को काबू किया।
जिसकी पहचान सुखवंत सिंह उर्फ राजू पुत्र गुरदीप सिंह वासी गांव बूट हुई है। वहीँ उसकी महिंद्रा बोलेरो पिकअप ( PB-08 FK-3895 ) की तलशी लेने पर उसमे 20 प्लास्टिक के केन बरामद हुए। जिसमें 700 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
वहीं डीएसपी डिटेक्टिव परमिंदर सिंह ने बताया कि हर केन में 35 लीटर अवैध शराब थी। अवैध शराब बरामद करने के बाद आरोपी सुखवंत सिंह के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला में एक्साइज एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। और आरोपी से गंभीरता से पूछताछ की जा रही है।
DSP परमिंदर ने यह भी बताया कि आरोपी सुखवंत सिंह उर्फ़ राजू पुत्र गुरदीप सिंह वासी गांव बूट ड्राइवरी का काम करता है। उस पर पहले भी दो केस दर्ज है। जिसमे वर्ष 2018 में थाना सुभानपुर में एक्साइज एक्ट तथा वर्ष 2020 में शाहकोट जिला जालंधर में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज है।
No comments