कपूरथला में एक गांव के पूर्व सरपंच के घर के बाहर फायरिंग, घटना CCTV में कैद .....
- थाना सदर पुलिस ने तीन आरोपियों पर FIR दर्ज कर आरोपिओ की तलाश के छापेमारी की शुरू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के कस्बा काला संघिया से जालंधर रोड पर स्थित एक गुरुद्वारा साहिब के नजदीक गांव काला संघिया के पूर्व सरपंच कामरेड लुभाया सिंह के घर के सामने फायरिंग होने की खबर है। हालाँकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुआ है। वहीँ घटना की सुचना के बाद मोके पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपिओ पर BNS की विभिन्न धराओ के तहत FIR दर्ज कर CCTV फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि DSP सब डिवीज़न दीपकरण सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपिओ की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
जानकारी अनुदसर फायरिंग की यह घटना शुक्रवार की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। जिसकी पुष्टि कपड़ा शोरूम के मालिक जगरूप सिंह रूपा पुत्र लुभाया सिंह वासी काला संघिया और उनकी पत्नी हरप्रीत कौर संघा ने की है।
उन्होंने कहा कि एक युवक ने उनके शोरूम के सामने गोली मारने की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी होने की भी जानकारी मिली है। चौकी काला संघिया के इंचार्ज ASI अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
चौकी प्रभारी अमरजीत सिंह ने यह भी बताया कि पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इस घटना के पीछे दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश मानी जा रही है और पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर लेने की बात कह रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
उन्होंने यह भी बताया कि जगरूप सिंह की शिकायत के बाद आरोपी को गुरप्रताप सिंह पुत्र कुलबीर सिंह, नरेंद्र सिंह पुत्र अजैब सिंह तथा गुरप्रताप सिंह की पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
No comments