कपूरथला में दो जगह पर फायरिंग, दो जख्मी ...
- DSP सहित पुलिस टीम मौके पर कर रही जाँच
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में रात दो जगह पर फायरिंग होने की खबर है। इस घटना में दो लोगों के जख्मी होने की बात भी सामने आई है। दोनों घटनाएं कपूरथला की सब डिवीज़न भुल्तथ के गांव शादीपुर और गांव नंगल लुबाना में हुई हैं।
वहीँ डीएसपी भुल्तथ करनैल स़िह के अनुसार गांव शादीपुर में शुक्रवार की देर रात दो गुटों में रंजिशन गोलियां चलीं। इसमें एक युवक जख्मी हुआ है। दोनों गुटों के लोगों पर पहले से कई केस विभिन्न थानों में दर्ज हैं, वहीं गांव नंगल लुबाना में फायरिंग की घटना घटी है। इस मामले में भी एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। लेकिन अभी तक जख्मी के बारे मैं पता नहीं चला है।
यह भी बताया जा रहा है कि एक माह पहले अमेरिका से आए परिवार से जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है।
भुलत्थ थाना SHO हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकों वीरवार की देर शाम गांव शादीपुर के नजदीक दो पक्षों के बीच गैंगवार होने की सूचना मिली थी। जब वह मौके पर गए तो वहां से 4 -5 खोल बरामद हुए। मामलें की जांच में पता चला कि वह करतारपुर व भुलत्थ वासी युवकों ने दूसरे पक्ष के गुरदयाल सिंह पर उस समय गोलियां चलाई जब वह किसी काम से वापिस अपने साथियों सहित गांव शादीपुर की तरफ जा रहा था। जिसमें गुरदयाल सिंह को दो गोलियां लगी, जिनमें एक उसकी बाजू पर तथा दूसरी टांग में लगी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे जालंधर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। SHO हरजिंदर सिंह ने यह भी बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। दोनों गुटों के लोगों पर पहले भी मारपीट व लड़ाई झगड़े के मामलें दर्ज है।
वहीँ डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि गांव नंगल लुबाना में प्राथमिक पूछताछ दौरान ज्ञात हुआ है कि रात को कुछ अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आए थे। जिस दौरान दो फायर किए गए। फिलहाल परिवार का सदस्य छाती में गोली लगने से गंभीर घायल है। जिसका उपचार जालंधर के निजी अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
No comments