पंजाब में AAP विधायक की गोली लगने से मौत .... ??
- लाइसेंसी पिस्टल साफ करते समय चली गोली, सिर के आरपार हुई गोली
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब के लुधियाना विधानसभा क्षेत्र वेस्ट से AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की देर रात गोली लगने से मौत होने की खबर है। घटना रात करीब 12 बजे की है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि विधायक गोगी घर में अपना लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहे थे। इसी दौरान गोली चल गई।
गोगी के सिर में गोली लगने के बाद उन्हें पुलिस कर्मचारी और परिवार के सदस्य DMC ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही डिप्टी कमिश्नर जितेन्द्र जोरवाल और पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल अस्पताल में पहुंचे। बाद में अधिकारी गोगी के घर भी पहुंचे।
ADCP जसकरण सिंह तेजा के अनुसार पिस्टल 25 बोर का था। विधायक की मौत किन हालातों में हुई है यह जाँच का विषय है। उन्होंने कहा कि अभी डिप्रेशन जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। उन्होंने रूटीन की तरह खाना खाया था। आज पोस्टमॉर्टम के बाद डेडबॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी। उनका दोपहर 3 बजे लुधियाना में KVM स्कूल के पास श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
No comments