कपूरथला में ट्रॉली की हुक फसने से कार पलटी, एक व्यक्ति की मौत ...
- परिचित की बेटी की रिंग सेरेमनी कर जालंधर से वापस घर लौट रहे थे
- सामने से आ रही ट्राली की हुक कार के साइड मिरर में फंसने से हुआ हादसा, सिटी थाना पुलिस ने जाँच की शुरू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में सुलतानपुर लोधी रोड पर शाम लगभग साढ़े 7 बजे एक कार अचानक पलट गई। जिसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि कार में बैठी एक महिला के मामूली चोटे लगी है। बताया जा रहा है कि सामने से पराली से भरी ट्रॉली की हुक खुली थी, जो की कार के साइड शीशे में फस गई। जिससे कार पलट गई। बताया जा रहा है कि वह अपने किसी परिचित की बेटी की रिंग सेरेमनी करके जालंधर से वापस घर लौट रहे थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहगीरों की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। वहीं दूसरी तरफ DSP सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि सिटी थाना पुलिस ने कार तथा ट्रॉली को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान R P शर्मा (62वर्ष) वासी हरगोबिंद नगर सामने रेल कोच फैक्ट्री के रूप में हुई है।
मौके से RP शर्मा के परिचित सतीश कुमार से मिली जानकारी अनुसार रेल कोच फैक्ट्रीके नजदीक हरगोबिंद नगर वासी व्यक्ति आरपी शर्मा अपने किसी RCF वासी परिचित की बेटी की जालंधर में रिंग सेरेमनी के आयोजन से कार (PB-90-0745) से वापस लौट रहे थे। जब वह शेखुपर के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही पराली से भरी एक ट्रॉली की खुली हुक में उनकी कार का साइड शिक्षा फंस गया। जिससे कार पलट गई। इस घटना में कार सवार आरपी शर्मा और एक महिला रमेश कुमारी घायल हो गई। जिनको 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल भेजा गया। जहाँ ड्यूटी डॉक्टर ने आरपी शर्मा को को मर्त घोषित कर दिया। और महिला को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।
DSP ने बताया कि सिटी थाना पुलिस ने कार तथा ट्रॉली को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव ग्रह में रखवा दिया है।

















No comments