कपूरथला में एक बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत ....
- राहगीरों ने घायलों को पहुँचाया अस्पताल, पुलिस कर रही घटना की जांच
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में गांव रामगढ़ के नजदीक देर रात एक बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराने की घटना घटी है। जिसमें घायल तीन बाइक सवारों को आसपास के लोगों द्वारा सिविल अस्पताल जालंधर में लेजाने के बाद ड्यूटी डॉक्टर ने दो को मर्त घोषित कर दिया है। जबकि तीसरे की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। इसकी पुष्टि SHO थाना भुलत्थ हरजिंदर सिंह ने करते हुए बताया कि घटना स्थल पर जांच अधिकारी ASI मनजीत सिंह पहुंचे हुए हैं। और घटना की जांच की जा रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि मृतकों की पहचान प्रभदीप सिंह पुत्र मलकीत सिंह तथा जश्नप्रीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह दोनों वासी गांव महमदपुर के रूप में हुई है।
SHO थाना भुलत्थ हरजिंदर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार देर रात गांव महमदपुर वासी प्रभदीप सिंह तथा जश्नप्रीत सिंह और उनका एक अन्य साथी अपनी बाइक पर गांव रामगढ़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव रामगढ़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरो दवारा सिविल अस्पताल जालंधर पहुँचाया गया। जहाँ ड्यूटी डॉक्टर ने उनको मृत्यु घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी ASI मनजीत सिंह ने घटना स्थल पर पहुँच बाइक कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है और आसपास के लोगो के बयान दर्ज किये जा रहे है।
No comments