ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में प्रवासी व्यक्ति की हत्या मामला सुलझा, दिल्ली वासी 2 हत्यारे काबू ....

- मृतक हवेली में केटरिंग ठेकेदार था, केटरिंग कॉन्ट्रेक्ट लेने को लेकर की चाकू से गला काट की हत्या, दिल्ली वासी दोनों आरोपी काबू  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा के गांव खजूरला में एक प्रवासी व्यक्ति की बेरहमी से की गई हत्या मामले को जिला पुलिस ने समझाने का दावा किया है। और दो हत्या आरोपिओ को काबू भी किए है। इसकी जानकारी SSP कपूरथला वत्सला गुप्ता ने देते हुए बताया कि यह हत्या उसके एक साथी ने कैटरिंग कॉन्ट्रैक्ट लेने को लेकर करवाई है। 

बता दे कि 5 अक्टूबर को थाना सदर के गांव खजूरला में एक किराए के कमरे में रहने वाले अभिमन्यु सिंह पुत्र शिव सहाय सिंह मूल वासी प्लॉट नंबर 432 पांडव नगर ईस्ट दिल्ली का गला रेत कर हत्या का मामला आय था। जिसमे उसके नजदीक रहने वाले साथी ने बताया था कि 3 अक्टूबर शाम के बाद से अभिमन्यु दिखाई नहीं दिया और उसके कमरे में ताला भी लगा हुआ है। उसने यह भी बताया कि अभिमन्यु के कमरे से बदबू भी आ रही है। 

जिसके बाद सप फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी ने DSP भारत भूषण और थाना सदर SHO पुलिस टीम सहित मोके पर पहुँच देखा तो अभिमन्यु सिंह का शव कमरे में खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था। उसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लकेर जाँच शुरू कर दी थी।  अज्ञात हत्यारो के खिलाफ FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी।  

SSP कपूरथला वत्सला गुप्ता  कि फगवाड़ा पुलिस टीम ने अभिमन्यु की हत्या मामले की गंभीरता से जाँच करते हुए घटना स्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर मिले सुराग के आधार पर 12 अक्टूबर को मोहम्मद मुन्ना तथा मोहम्मद फिरोज वासी दिल्ली को काबू किया। और पूछताछ में आरोपिओ ने हत्या करने की बात कबूल करते बताया कि अभिमन्यु जो हवेली फगवाड़ा में ठेकेदारी पर कैटरिंग करता है। उसकी जगह मोहम्मद मुन्ना हवेली में ठेकेदार लगना चाहता था। जिस कारण मोहम्मद मुन्ना तथा मोहम्मद फिरोज दोनों ने मिलकर 3 अक्टूबर  को अभिमन्यु की चाकू से हत्या दी। और उसके शव को कमरे में बंद कर दिया ताकि किसी को पता न लगे। लेकिन 5 अक्टूबर को कमरे से बदबू आने पर पुलिस को सुचना दी गई। पुलिस टीम ने आरोपियों मोहम्मद मुन्ना तथा मोहम्मद फिरोज को काबू कर लिया है।  और कल सोमवार को आरोपिओ को अदालत में पेश किया जायगा।  

No comments