ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में किसान यूनियन ने किया जालंधर कपूरथला मार्ग बंद ..... ?

- मंडियों में फसल की खरीद न होने के चलते किसानो ने जताया रोष  

- किसान बोले --- अगर सरकार ने खरीद न शुरू करवाई तो फसल खराब होने का आदेश  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

प्रदेश की मंडियों में पिछले 5 दिनों से सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है लेकिन इस के बावजूद आढ़ती यूनियन के हड़ताल के चलते मंडियों में फसल की सरकारी खरीद बंद की हुई है। वहीँ सरकार और आढ़तियों के बीच बार बार हुए वार्तालाप के बाद कोई हल न निकलने के चलते हालात जस के तस है। 

दूसरी तरफ मंडियों में बनी इस स्थिति से किसान भी काफी परेशान है। जिसके चलते उन्होंने  संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य यूनियन के नेतृत्व में में रोष प्रगट करते हुए आज शनिवार को जालंधर - कपूरथला मार्ग पर ट्रेक्टर मार्च करते हुए धरना देकर इस मार्ग को दो घंटे के लिए बंद कर दिया।  

इस दौरान किसान नेतायों ने कहा की पंजाब के कृषि प्रधान प्रदेश है। परन्तु इसके बावजूद प्रदेश में सरकार फसल की खरीद करवाने में नाकाम है। जिसके चलते किसान की फसल खेतों में खराब हो रही है। और आढ़ती यूनियन की हड़ताल के कारण फसल मंडी न तो पहुंच रही है और न ही उसकी तुलाई और सफाई नहीं हो रही है। किसानो ने कहा की ऐसी स्थिति में किसान सड़को पर आने को मजबूर है। और अगर स्थिति न सुधरी तो वह संघर्ष को और भी तेज  करेंगे।  

No comments