कपूरथला में रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 3 लाख की ऑनलाइन ठगी, UP वासी महिला पर FIR .....
- कनाडा से पत्नी का भतीजा बनकर 6.5 लाख भेजने का रचा ड्रामा, फिर दोस्त की बीमार मां के लिए मांगे 3 लाख
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब-डिवीजन फगवाड़ा में एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 3 लाख की ऑनलाइन ठगी होने का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले की जांच कर एक महिला के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसकी पुष्टि साइबर क्राइम थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर मनदीप कौर ने की है।
ठगी का शिकार हुए पीड़ित रिटायर्ड बैंक मैनेजर महिंदर सिंह वासी शहीद भगत सिंह नगर फगवाड़ा ने बताया कि 20 अगस्त को उसके फोन पर एक फोन आया। जिसमें फ़ोन करने वाले ने अपने आपको उसकी पत्नी का भतीजा हैप्पी बताया और एक सिटी बैंक की 6. 5 लाख रुपए की रसीद फ़ोन पर भेजने के बाद कहा कि आपको 6.5 लाख रूपये भेजे हैं। लेकिन इस बारे मेरे माता पिता को नहीं बताना। यह पैसे आपके खाते में शाम तक आ जाएंगे।
वहीं इसके कुछ देर बाद फिर उसका (हैप्पी) फोन आया और उसने एक महिला की फोटो भेज कर कहा कि यह उसके दोस्त की माँ है जो दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। उसके दोस्त को पैसों की बहुत जरूरत है। आप अपने खाते से उसको 3लाख भेज दो। जो मैंने आपको 6.5 लाख भेजे हैं। उसमें और भेज दूंगा।
पीड़ित महिंदर सिंह उसकी बातों में आकर अपने खाते से उसके दवारा दिए खाते में 3 लाख भेज दिए। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बताया कि शाम तक जब साढ़े 6 लाख उसके खाते में नहीं आये तो उन्हें मालूम हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई है। उन्होंने कनाडा में रहने वाले पत्नी के भतीजे हैप्पी से भी बात कि तो उसने बताया कि उसने कोई फ़ोन नहीं किया।
पीड़ित महिंदर सिंह ने ठगी की शिकायत जिला पुलिस को दी जिसके बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जिस बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हुए थे उसे फ्रीज़ करवाया। इस बारे साइबर क्राइम थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर मनदीप कौर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर वासी खाताधारक महिला सोनम पत्नी रजनीश के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं की FIR दर्ज कर ली है। और महिला की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
No comments