ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक बच्चा कटर मशीन की चपेट में आया --- पेट और हाथ कटा, PGI रेफर ...

- घर में खेलते हुए बच्चे ने कटर मशीन का स्विच किया ऑन    

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा में एक डेढ़ वर्ष का बच्चा कटर मशीन की चपेट में आने से घायल हो गया। जिसे ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। बताया जा रह है कि बच्चे का पिता लेबर का काम करता है और बच्चे ने अचानक से कटर मशीन ऑन कर दी। जिससे उसके पेट पर बड़ा चीरा लग गया और उसकी आंतें तक बाहर आ गई। जख्मी बच्चे की पहचान विनय यादव (डेढ़ वर्ष) वासी फगवाड़ा के रूप में हुई है।  

जानकारी के अनुसार बच्चे का पिता मजदूरी का काम करता है। शनिवार को बच्चा अपने घर में खेल रहा था। इस दौरान उसके हाथ पिता के काम पर ले जाने वाला कटर लग गया। उसने कटर मशीन का स्विच पीछे से ऑन था। इसी दौरान बच्चे से कटर का स्टार्ट बटन दब गया। जिससे कटर बच्चे के पेट और हाथ पर चल गया। जिससे बच्चे की आंतें बाहर आए गई और वह चिल्लाने लगा। घटना के तुरंत बाद परिवार बच्चे को फगवाड़ा सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया।  

फगवाड़ा सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टरों के अनुसार बच्चे का इलाज शुरू किया गया, बच्चे का खून बहना रोका गया और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे मरहम पट्टी की गई। जिसके बाद उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कटर लगने के कारण उसके पेट में काफी इन्फेक्शन हो गया था। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। 

No comments