कपूरथला में बाल विवाह के आरोप में पति सहित 7 पर FIR दर्ज ....
- नाबालिक लड़की ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर की शिकायत, थाना भुलत्थ पुलिस ने की कार्यवाही
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब-डिवीजन भुलत्थ में एक नाबालिक लड़की और लड़के का बाल विवाह करवाने की की खबर है। जिस मामले मे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर लड़की और उसकी माँ दवारा शिकायत करने के बाद बाल सुरक्षा विभाग के आदेश पर पति सहित शादी में शामिल होने वाले 7 बारातियो पर थाना भुलत्थ में FIR दर्ज करवाई गई है। जिसकी पुष्टि SHO हरजिंदर सिंह ने करते हुए बताया कि FIR दर्ज करने के बाद आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
केएनआई जानकारी अनुसार भुलत्थ वासी एक नाबालिक लड़की सोनिया (काल्पनिक नाम) मूल वासी होशियारपुर ने 5 सितंबर को सरकार की चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर अपने बाल विबाह की एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने भुलत्थ के गांव कामराय वासी कुछ लोगो पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया था कि उसकी शादी करमजीत सिंह पुत्र लखविंदर सिंह से 20 जून 2023 को करवाई गई थी। उस समय करमजीत सिंह भी नाबालिक था।
उक्त शिकायत की जांच के लिए बाल सुरक्षा विभाग की तरफ से नडाला के सीडीपीओ बलविंदरजीत सिंह को सौंपी गई। और आरोपिओ पर पुलिस कार्यवाही करवाने के भी आदेश दिए गए।
नडाला के CDPO बलविंदरजीत सिंह के अनुसार उक्त बाल विवाह में वर्ष 2023 में दोनों परिवारों के बीच रिश्ता पक्का होने के बाद दोनों पक्षों में एक एग्रीमेंट हुआ था। जिसमें दोनों बच्चों के बालिग होने के बाद उनकी शादी करवाए जाने की बात तय हुई थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही दोनों परिवारों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई और 20 जून 2023 को दोनों बच्चों का जबरन बाल विवाह करवा दिया गया।
CDPO ने केएनआई यह भी बताया कि 5 सितंबर 2024 को सरकार की चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर पीड़ित लड़की सोनिया तथा उसकी मां ने एक शिकायत दर्ज करवाई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। लड़की की माँ ने यह भी बताया कि लड़की की उम्र 13 साल 7 महीने थी। और उसका दूल्हा करमजीत सिंह भी विवाह के समय नाबालिक था।
बाल सुरक्षा विभाग की तरफ से CDPO बलविंदरजीत सिंह ने उक्त मामले की जांच के बाद बाल विवाह में शामिल हुए आरोपियों करमजीत सिंह पुत्र लखविंदर सिंह, सुखविंदर कौर पत्नी लखविंदर सिंह, लखविंदर सिंह पुत्र सरवन सिंह, प्रभजोत कौर पुत्री लखविंदर सिंह, बलविंदर सिंह उर्फ़ जोली, चाची सुखो सभी वासी गांव कामराये, तथा बालवीर कौर पत्नी संदीप सिंह वासी भुलत्थ पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। बता दें कि उक्त सभी बाल विवाह में शामिल थे।
वहीं दूसरी तरफ भुलत्थ थाना के SHO हरजिंदर सिंह ने बताया कि उक्त बाल विवाह को देखते हुए जाँच कर शादी में शामिल हुए 7 बरातिओ के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
No comments