पंजाब में PCMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पढ़े कौन सी मांगे मानी ....
- सोमवार OPD सेवाएं शुरू, सोमवार और मंगलवार को 2 घंटे तक OPD बढ़ाने का भी फैसला
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
![]() |
| File photo |
पंजाब में चल रही सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। PCMS डॉक्टरों ने शनिवार को चंडीगढ़ में हेल्थ मिनिस्टर डॉ. बलबीर सिंह के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया है। इस बैठक में डॉक्टरों की सभी मांगों को मान लिया गया और 12 हफ्तों में उन्हें पूरा करने पर सहमती भी बनी है। इसकी पुष्टि कपूरथला की PCMS प्रधान डॉ अमनजोत कौर ने भी की है। और बताया कि सोमवार से कोविल अस्पताल में रोजाना की तरह OPD सेवाएं शुरू कर दी जायँगी।
बता दे कि डॉ. बलबीर सिंह ने बैठक के बाद बताया कि डॉक्टरों ने हड़ताल वापस लेने की बात को मान लिया है। सोमवार से डॉक्टर अपनी सीटों पर वापस लौटेंगे। वहीँ डॉक्टरों ने यह भी कहा कि सोमवार और मंगलवार को 2 घंटे तक OPD बढ़ाने का फैसला भी लिया गया है।
गौरतलब है कि पंजाब भर के सभी डॉक्टर पिछले 6 दिनों से हड़ताल पर थे। इस दौरान उपचार के लिए आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
जानकारी अनुसार सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की पंजाब भवन में PCMS डॉक्टरों के साथ बैठक में अधिकतर मांगों पर सहमती बन गई। डॉक्टरों की सुरक्षा का मसला एक हफ्ते में हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कमेटियां बना दी गई हैं। डॉक्टरों को कहा गया है कि अगर कोई बदतमीजी करे तो 5 मिनट सुन लो, कमेटी में फोन कर देना। इसके बाद कमेटी खुद संभाल लेगी।
वहीँ पंजाब में सुरक्षा के लिए रिटायर्ड पुलिस और आर्मी जवानों की सुरक्षा एजेंसी को हायर किया जाएगा। और डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी और सभी खाली पदों को भरा जाएगा। इसके साथ ही मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।















No comments