ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में बेहोशी की हालत में मिला युवक, उपचार के दौरान हुई मौत, पहचान नहीं हुई ...

- 72 घंटों के लिए शव को शवगृह में रखवाया, पुलिस कर रही जाँच   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में रेड क्रॉस मार्किट के नजदीक बाद दोपहर एक युवक बेहोशी की हालत में मिलने की खबर है। वहीँ स्थानीय दुकानदारों दवारा सिटी थाना को सूचना देने के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में करवाया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई है। 

थाना सिटी के जांच अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। और बताया कि मृतक युवक की अभी पहचान नहीं हुई है। 

थाना सिटी एएसआई हरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर बाद 108 एंबुलेंस कर्मियों ने लोगों की सूचना पर रेड क्रॉस मार्किट के नजदीक बेहोश पड़े एक अज्ञात युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया था। जिसकी इलाज दौरान मौत हो गई है। 

उन्होंने बताया कि युवक की उम्र करीब 30-32 साल लग रही है। उसने सफेद रंग का पजामा, सफेद रंग की टी-शर्ट व काले रंग की बनियान पहन रखी है। उसके पास से उसकी पहचान का कोई भी दस्तावेज नहीं मिला है। जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को आगामी 72 घंटों तक पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।  


No comments