NMOPS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई दिल्ली में हुई बैठक, 26 सितंबर को देश में आक्रोश मार्च ...
- 15 दिसंबर को नई दिल्ली में होगा राष्ट्रीय अधिवेशन --- विजय कुमार बन्धु
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रज्ञा के संचालन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में आयोजित हुई। जिसमे भारत के समस्त प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्षों तथा महासचिवों ने भाग लिया। और आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।
- बैठक में लिए गए निर्णेय ---
1. 26 सितंबर को देश के समस्त जिला मुख्यालयो पर यूपीएस/ एनपीएस के खिलाफ आक्रोश मार्च होगा।
2. 15 दिसंबर 2024 को दिल्ली में NMOPS का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय अधिवेशन में ही नये साल के कार्यक्रमों की मजबूत रूपरेखा बनेगी।
3. केंद्रीय कर्मियों की कर्मचारी यूनियन के साथ कोआर्डिनेशन बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया जिसमें राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अमरीक सिंह, राष्ट्रीय सचिव प्रेम सागर तथा राजस्थान प्रदेश महासचिव जगदीश यादव को शामिल किया गया।
4. हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली जम्मू कश्मीर तथा झारखंड में आगामी चुनाव में वोट फॉर OPS अभियान चलाया जाएगा।
5. पुरानी पेंशन बहाली अभियान को तेज करने के लिए रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में 25 सितंबर दिन बुधवार को सुबह गेट मीटिंग की जाएगी तथा शाम को आर सी एफ कॉलोनी में विशाल मशाल मार्च निकाला जाएगा तथा 26 सितंबर दिन वीरवार को जिला मुख्यालय कपूरथला पर आक्रोश मार्च कर कर्मचारियों की आवाज को केंद्र सरकार के कानों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। 27 सितंबर दिन शुक्रवार को डी आर एम ऑफिस फिरोजपुर के सामने नॉर्दर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से NPS यूपीएस के खिलाफ हल्ला बोल रैली की जाएगी।
इसी क्रम में 28 सितंबर को रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह के जन्मदिन को समर्पित इंकलाबी नाटक मेला करवाया जाएगा।
अमरीक सिंह ने कहा कि इस राष्ट्रीय बैठक में राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अमरीक सिंह, डी एन सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामानुज पलेला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वी शांताराम, सचिव नीरज त्रिपाठी, हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, प्रदेश महासचिव भरत शर्मा, उड़ीसा प्रभारी विजय माल्या, मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेहरिया, प्रदेश महासचिव एम आर फारूक, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल, प्रदेश महासचिव ऋषि नैन , राजस्थान प्रदेश महासचिव जगदीश यादव, प्रदेश सचिव मनोज नालिया, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष जीतमनी पैन्यूली, कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, डिफेंस कोऑर्डिनेटर प्रेमसागर , दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनजीत राणा, प्रदेश महासचिव रामलाल महेरिया सहित विभिन्न राज्यों के अध्यक्ष तथा महासचिव ने भाग लिया।















No comments