ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में दहेज़ की खातिर विवाहिता से मारपीट ---- पति सहित सास-ससुर पर भी FIR दर्ज ....

- आरोप --- ससुराल पक्ष के लोग दहेज की करते थे, मना करने पर करते थे मारपीट  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला पुलिस ने एक विवाहिता को दहेज की खातिर मारपीट व तंग परेशान करने के आरोप में पति और सास-ससुर के खिलाफ थाना फत्तूढींगा में BNS की धारा 85,316 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI दिलबाग सिंह ने की है। हालाँकि अभी किसी आरोपी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।  

जानकारी अनुसार पीड़ित जसकिरण वासी गांव सैफलाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी मनविंदरपाल सिंह वासी मॉडल टाउन कपूरथला के साथ पूरे रीति रिवाजों से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे कम दहेज लाने के लिए ताने मारने लगे। ससुराल पक्ष के लोग और दहेज लाने की मांग कर रहे थे। जब वह मना करती तो उसके साथ मारपीट की जाती।  

वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लग पड़ी। कई बार ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी पति मनविंदरपाल सिंह, ससुर परमजीत सिंह व सास जसवीर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

No comments