कपूरथला के युवक की कनाडा में सड़क हादसे दौरान मौत .....
- काम पर जाने के लिए घर से निकला था, रास्ते में ट्रक ने मारी टक्कर
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब के कपूरथला जिले की सब डिवीज़न फगवाड़ा वासी एक युवक की कनाडा के ब्रैम्पटन सिटी में सड़क हादसे दौरान मौत होने की खबर है। जिसकी पहचान फगवाड़ा के प्रीत नगर वासी 26 वर्षीय रजत कुमार पुत्र वरिंदर कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लगभग 5 वर्ष पहले रजत कनाडा गया था। वहीँ रजत की मौत के खबर आने के बाद उसके घर मातम का माहौल है। और परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।
जानकारी अनुसार कनाडा के ब्रैम्पटन सिटी में बीते दिन रजत जब काम पर जाने के लिए घर से निकला तो रास्ते में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। जैसे ही यह दुखद खबर रजत के घर पहुंची तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
बताया जा रहा है कि रजत कुमार परिवार का इकलौता बेटा था। जो कनाडा में ही पिछले काफी समय से रह रहा था। सुबह करीब 10 बजे काम पर निकला था। परिवार ने कहा कि उन्हें कनाडा से किसी जानकार ने इस घटना बारे जानकारी दी। जिसके बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के वक्त रजत अपनी कार में सवार था। परिजनों ने बताया कि रजत के शव को भारत लाकर उसका अंतिम संस्कार फगवाड़ा में ही किया जाएगा।
No comments