ब्रेकिंग न्यूज़

BJP का सदस्यता अभियान .... देश के हर क्षेत्र से सदस्य बनने से संगठन होगा मजबूत -- दुर्गेश शर्मा

- सदस्य्ता के लिए मोबाइल से 8800002024 पर मिस्ड कॉल दे  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

देश में भाजपा संगठन को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए सदस्यता अभियान के तहत कपूरथला जिले में भी पूरे गर्मजोशी से नेता जुटे हुए है और निरंतर भाजपा के सदस्य बना रहे हैं। इस अभियान से     संगठन और भी मजबूत होगा। यह शब्द प्रदेश सचिव दुर्गेश शर्मा ने एक खास मुलकात दौरान कहे है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में भाजपा का सदस्य बनने के लिए लोगो में अधिक उत्साह है।         

वहीं उन्होंने बताया कि भाजपा के टकसाली सीनियर नेताओं को फिर से सदस्य बनने के उपरांत कार्यकर्ताओ के लिए प्रेरणा पुंज के तौर काम करते हुए प्रदेश के घर घर पहुँच लोगो को पार्टी की नीतिओ बारे जागरूक करने की जुम्मेवारी सौंपी गई है। वही इस अभीयान में नेताओ को सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उसी के आधार सक्रिय सदस्यों को ही अहम  जिम्मेवारियों देने के क्रम में प्राथमिकता दी जाएगी। 

फरीदकोट से विशेष तौर पर कपूरथला पहुंचे प्रदेश भाजपा के सचिव दुर्गेश शर्मा ने कहा हम सदस्यता अभियान के तहत पंजाब के हर कोने, हर क्षेत्र तक पहुंच कर अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ कर संगठन को मजबूत किया जायगा। उन्होंने युवाओं को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा से जुड़कर देश की प्रगति में योगदान देने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और पंजाब के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिये हम सभी को गंभीरता और समर्पित भावना से काम करने की जरूरत है। 

दुर्गेश शर्मा ने बताया कि भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए हर 6 वर्ष बाद सदस्यता अभियान चलाया जाता है। इससे पहले देश में 18 करोड़ और पंजाब में 23 लाख सदस्य थे। वहीँ इस बार इन आंकड़ों से कई गुना अधिक सदस्य बनने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी के सदस्य बनने के लिए तीन तरह का प्रक्रिया शुरू की गई है। 

- भाजपा का सदस्य बनने के लिए यह है पर्किर्या ........ 

  • 8800002024 पर मिस्ड कॉल देने के बाद मोबाइल पर मेंबरशिप कोड मिलेगा।
  • अपना पर्सनलाइज्ड मेंबरशिप कार्ड जेनरेट करने के लिए मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक ओपन होने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपके पास एक OTP यानी वन टाइम पासवर्ड मैसेज में प्राप्त होगा।
  • OTP दर्ज करने के बाद आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी, जिसमें नाम, जन्म-तिथि, उम्र, लिंग आदि शामिल हैं।
  • आप मेंबरशिप कार्ड के लिए प्रोफाइल फोटो अपलोड करें और दी गई जानकारी भरें।
  • फिर अपना पता, विधानसभा क्षेत्र, राज्य आदि की जानकारी दर्ज करें।
  • सारी डिटेल्स दर्ज करने के बाद आपका मेंबरशिप कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।
  • कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप उसे शेयर भी कर सकते हैं। 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा, शाम सुंदर अग्रवाल, यश महाजन, जगदीश शर्मा, मधु सूद, यूथ भाजपा के जिला प्रधान सन्नी बैंस, कमल प्रभाकर, सरबजीत सिंह दिओल, हरिक जोशी,अश्वनी तुली, अशोक माहला, यादविंदर पासी, तीरथ सिंह लंबरदार, विक्की गुजराल, रणजीत सिंह बिबरी, रोशन लाल सभरवाल, प्रदीप सूद, नरेश सेठी, धर्मपाल शारदा, डा.अमरनाथ, निर्मल नाहर, बॉबी मल्होत्रा, रविंदर शर्मा, संतोख खानोवाल, मिश्रा जी, आशीष महिता, बलविंदर कपूर, संजीव गुप्ता, गुरपाल सिंह आदि उपस्थित थे।  

No comments