ब्रेकिंग न्यूज़

संत सीचेवाल का स्वदेश लौटने पर संगत ने किया भव्य स्वागत .....

- निर्मल कुटिया और गाँव सीचेवाल में संगत ने फूल बरसाए  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

राज्यसभा सदस्य और पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल 25 दिन की इंग्लैंड यात्रा के बाद आज स्वदेश लौट आए हैं। जिनका निर्मल कुटिया और गांव सीचेवाल पहुंचने पर संगत ने बाबा सीचेवाल को सुंदर फूलों की मालाएं पहनाई और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया है। सीचेवाल का स्वागत करने के लिए दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।  

संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने अश्विन संक्रांति का जश्न मनाते हुए प्रवचन भी किये। उन्होंने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि वह पंजाब के पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने में अहम योगदान दें। गुरुबानी हमें प्रकृति से जुड़ने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि प्रकृति से अलग होकर मनुष्य ने हमेशा विकास के नाम पर विनाश किया है। संत सीचेवाल ने उन संगत को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने बरसात के मौसम के दौरान बड़ी संख्या में पौधे लगाए और सतलुज नदी धूसी बांध को मजबूत करने में योगदान दिया।

इसी प्रकार संत सीचेवाल निर्मल कुटिया सीचेवाल में अश्विन संक्रांति की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा सुरजीत सिंह शंटी, गुरदेव सिंह फौजी, प्रोफेसर राम मूर्ति, अमरीक सिंह संधू, सतनाम सिंह और बड़ी संख्या में सेवादार भी मौजूद थे। 

No comments