कपूरथला में गोली मार एक किसान की हत्या ....
- नाली के पानी की निकासी को लेकर हुआ विवाद, पडोसी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी 6 गोलियां -- DSP
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के गांव सरूपवाल में एक किसान की गोली मारकर हत्या करने की खबर है। बताया जा रहा है कि किसान अपने घर के बाहर खड़ा अपने मकान का निर्माण कार्य देख रहा था। तभी तभी उसके पडोसी से पानी की निकासी को लेकर विवाद हो गया। और पडोसी पूर्व फौजी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से किसान पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। जिसमे किसान की मौत हो गई।
घटना की सुचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची थाना कबीरपुर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए DSP विपन कुमार ने बताया कि मर्तक की पहचान मलकीत सिंह पुत्र अर्जन सिंह (65) वासी गांव सरूपवाल के रूप में हुई है। इस मामले में 2 आरोपिओ की हिरासत में लेकर जाँच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार मलकीत सिंह पुत्र अर्जन सिंह (65) वासी गांव सरूपवाल शनिवार दोपहर अपने घर के निर्माण कार्य को लेकर बाहर खड़ा था। तभी उसके पडोसी तरसेम सिंह सोनी पुत्र मंघा सिंह और उसकी पत्नी संदीप कौर के साथ नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पूर्व फौजी तरसेम सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से मलकीत सिंह पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। जिससे मलकीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
DSP सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी विपन कुमार ने बताया कि घटना की सुचना मिलने के बाद उनकी टीम ने मोके पर पहुँच मृतक का शव कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। और 2 आरोपियों को हिरासत में लेकर जाँच शुरू कर दी है। वहीं उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से मलकीत सिंह 6 गोलिया चलाई है। मृतक के परिजनों के ब्यान कलमबंद किये जा रहे है। जिसके आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी दम्पति तरसेम सिंह सोनी और उसकी पत्नी संदीप कौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।















No comments