ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन को अदालत ने भेजा नोटिस .... ?

- मार्किट के एक दुकानदार की याचिका की सुनवाई कल, ट्रस्ट के EO भी बुलाया   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला नगर सुधार ट्रस्ट के मार्केट कंपलेक्स से एक दुकानदार की याचिका की सुनवाई में अडिशनल सेशन जज की अदालत ने 19 सितंबर को नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन तथा EO को नोटिस भेजा किया है। याचिका कर्ता ने अदालत से इंसाफ की गुहार लगाते हुए उसकी दुकान के साथ लगते पार्क को दुकानों में तब्दील कर बेचने के आरोप लगाए है। हालांकि ट्रस्ट के चेयरमैन गुरपाल सिंह इंडियन ने कहा कि यह सारा मामला उनके कार्यकाल से पहले का है। और यहाँ कोई पार्क नहीं है। लोकल बॉडी विभाग की मंजूरी के बाद ही नियमो की पालना करते हुए वर्ष 2021 में दुकानों की बोली की गई थी।  

ट्रस्ट मार्केट के एक दुकानदार दीपक राय ने अदालत में दी गई याचिका में बताया कि नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम के तहत उन्होंने 1997 में एक दुकान ली थी। जिसकी 2004 में हुई रजिस्ट्री के अनुसार दुकान न 208 के साथ पार्क का विवरण भी दिया है। और दुकान के साथ पार्क होने के चलते दुकान की कीमत अन्य दुकानों से अधिक दी थी। लेकिन अब ट्रस्ट ने उक्त पार्क को तहस -नहस कर पार्क में लगे पेड़ पौधों को भी काट दिया है,और पार्क की जगह 5 दुकानो के प्लाट बनाकर एक ही मालिक को बेच दी है। दीपक राय ने अदालत से गुहार लगाई है कि उनकी दुकान के साथ पार्क को पार्क ही रहने दिया जाए। 

दीपक के अनुसार याचिका की सुनवाई के चलते पार्क में लगे पेड़ भी काटे गए। जिस पर एतराज जताते हुए उन्होंने कपूरथला की एडिशनल सेशन जज की अदालत में गुहार लगाइ है। जिसकी सुनवाई 19 सितंबर को होनी है। और इसमें 19 सितंबर को ट्रस्ट के चेयरमैन तथा EO को अदालत में तलब किया गया है।  

वहीं दूसरी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन गुरपाल सिंह ने बताया कि ट्रस्ट के रिकार्ड अनुसार मार्किट में खाली पड़ी जमीन पर 5 दुकाने निकाय विभाग की मंजूरी और CLU चेंज कर ऑनलाइन बोली के तहत बेचीं गई है। हालाँकि यह मामला उनके कार्यकाल से पहले का है। 

उन्होंने यह भी बताया कि दस्तावेजों के अनुसार 2003 में उक्त ओपन टू स्काई पड़ी जगह पर निकाय विभाग CLU चेंज कर साइट को रेस्टोरेंट के लिए निर्धारित की गई थी। लेकिन जब रेस्टोरेंट के एरिया के हिसाब से बोली के अनुसार कोई खरीददार नहीं मिला तब वर्ष 2021 में विभाग की मंजूरी लेकर उक्त स्थान पर 5 दुकानों के प्लाट की ऑनलाइन बोली हुई थी। जिसको खरीदने वाले मालिक को दुकानों की पोजेशन देने के लिए उक्त भूमि की सफाई कर निशान देही करवाइ जा रही थी। दीपक राय द्वारा दायर की गई याचिका बिल्कुल बेबुनियाद है।  

No comments