ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में AAP सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेताओ का रोष प्रदर्शन ....

- कांग्रेसी नेता बोले -- मान सरकार हर फ्रंट में हुई फेल  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पंजाब कांग्रेस प्रधान के निर्देश पर AAP सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेताओ कपूरथला में भी  DSP सब डिवीज़न कपूरथला के दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। और पंजाब सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की है। 

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के निर्देश पर कांग्रेसिओ दवारा लगाए धरना प्रदर्शन में कांग्रेस नेतायों ने कहा की AAP सरकार हर फ्रंट में फेल हुई है। और प्रदेश में ला एंड आर्डर की स्थिति बद से बदतर हो गई है। रोजाना अपराधिक तत्व पूरी तरफ से सक्रिय है। जो अपनी मन मर्जी से गैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे है। 

रोजाना लूटपाट चोरी तथा हत्याओं की घटनाएं लगातार बढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ पंजाब पुलिस असफल ही दिख रही है। पंजाब में अपराधिक तत्व  खुले आम घूम रहे है। फिरौती मांगना, हत्या करना आम बाते हो गई है। और सरकार फेल साबित हो रही है । 

इस मौके पर कांग्रेस के शहरी प्रधान दीपक सलवान, पार्षद नरिंदर सिंह मंसू, स्पोक्समैन नारायण विशिष्ट,  कुलदीप सिंह, बलजीत काला, अमरजीत सिंह सेदोवाल, पार्षद करण महाजन, सीनियर डिप्टी मेयर राहुल कुमार, डिप्टी मेयर विनोद सूद के अलावा सभी पार्षद के साथ साथ कई गांव के सरपंच भी मौजूद थे।  

No comments